प्रेगनेंसी में कितना स्ट्रेस नॉर्मल है?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Feb 2023 : 13:58

मां के शरीर के लिए भी नुकसानदेह है स्ट्रेस-
वैसे तो प्रेग्नेंसी के दौरान थोड़ा बहुत स्ट्रेस और तनाव होना सामान्य सी बात है। लेकिन अगर आप किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेती हैं तो इससे न सिर्फ गर्भवती महिला बल्कि होने वाले बच्चे पर भी बुरा असर पड़ता है। बहुत ज्यादा तनाव की वजह से प्रेग्नेंट महिला को नींद आने में दिक्कत महसूस होने लगती है, सिर में दर्द होने लगता है, या तो भूख मिट जाती है या फिर वे ज्यादा खाने लगती हैं। इसके साथ ही अगर स्ट्रेस लंबे समय तक बना रहे तो हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी बीमारियां होने का भी खतरा रहता है। प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेने से प्रीमच्योर डिलिवरी यानी समय से पहले डिलिवरी होने का भी खतरा रहता है।

इन वजहों से होता है स्ट्रेस
- जी मिचलाना, कब्ज, पीठ दर्द या थकान की वजह से तनाव महसूस होता है

- प्रेग्नेंसी के दौरान हॉर्मोन्स में हो रहे बदलाव की वजह से मूड स्विंग्स होते हैं जिस वजह से स्ट्रेस होता है
- बच्चे को जन्म देने के दौरान होने वाले लेबर पेन और बच्चे का ध्यान कैसे रखेंगी इन सब बातों को लेकर भी मांओं को काफी स्ट्रेस होता है
- अगर आप वर्किंग हैं तो ऑफिस का काम, घर संभालना और फिर बच्चे की जिम्मेदारी इन सब बातों का भी स्ट्रेस आपको हो सकता है

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info